-
- बहराइच/श्रावस्ती
- दोनों जिलों में आयोजित हियुवा के जिला स्तरीय सम्मेलनों को संबोधित करने आए सांसद योगी आदित्य नाथ के निशाने पर माओवादी भी रहे और धर्मनिरपेक्षता वादी भारतीय भी। उन्होंने इस दौरान कड़े प्रहार करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता की आड़ में हिन्दू धर्मस्थल और विचारधारा के विरुद्ध रचा जा रहा षड्यंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
- उन्होंने कहा कि बहराइच और श्रावस्ती जनपद की पहचान किसी आक्रांता के नाम पर न होकर महाराजा सुहेलदेव और बालाकृष्णन तथा पूरी दुनिया में अपने विचारधारा को लेकर विख्यात हुए महात्मा बुद्ध के नाम पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश के दौरान अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण दिलाए जाने का प्रयत्न किया जाना चाहिए।
-
!! समर्थ हिन्दु, समर्थ हिन्दुस्थान !!;........................!! समर्थ हिन्दुस्थान, समर्थ विश्व !!............................ All the posts on this blog are re-postings and post headings point towards the actual posts.
▼