-
पश्चिमी उप्र आतंक का गढ बन गया:योगी आदित्यनाथ :: सहारा समय
- गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश आतंकवादियों का गढ बन गया है,जिसका एकजुट होकर ही मुकाबला किया जा सकता है।
आदित्यनाथ आज सहारनपुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत को बाहरी ताकते गुलाम बनाना चाहती है जिनके मनसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी को सहयोग करते हुए उनके षडयंत्रों को विफल करना होगा।
योगी ने गौ हत्या को गंभीर अपराध मानते हुए गोहत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की।
विहिप नेता आदित्यनाथ नरे कहा कि नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र है लेकन जिस प्रकार से चीन उस पर अपना आधिपत्य जमा रहा है वह भारत के लिए खतरा है। - सहारनपुर
-
!! समर्थ हिन्दु, समर्थ हिन्दुस्थान !!;........................!! समर्थ हिन्दुस्थान, समर्थ विश्व !!............................ All the posts on this blog are re-postings and post headings point towards the actual posts.
▼