Wednesday, February 10, 2010

ब्रिटेन में हिन्दू परंपराओं से अंत्येष्टि को अनुमति मिली - Videsh - LiveHindustan.com

  • tags: no_tag

    Image Loading
    • एक ऐतिहासिक फैसले के तहत भारतीय मूल के सामाजिक और धार्मिक नेता देवेन्दर घई ने हिन्दू परंपराओं के तहत खुले में अंतिम संस्कार का अधिकार हासिल कर लिया है।
          
      घई (71) इस मुद्दे को लेकर कई वर्षों से अभियान चला रहे थे और 2006 के न्यूकैसल सिटी कौंसिल के फैसले के खिलाफ अदालत की शरण में गये थे। उन्होंने हिन्दू परंपराओं के अनुसार खुले में अंत्येष्टि की छूट देने की मांग की थी। कौंसिल ने कहा था कि मानव अवशेष को शवदाह गह के अलावा कहीं भी जलाना 1902 के अंतिम संस्कार अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।
          
      2009 में घई की चुनौती को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन कोर्ट आफ अपील ने बुधवार को इस व्यवस्था को बदल दिया। घई न्यूकैसल से संचालित एंग्लो एशियन फ्रेंडशिप सोसायटी के संस्थापक हैं। कोर्ट आफ अपील ने व्यवस्था दी कि अंत्येष्टि कानूनी होना चाहिए जिसके बाद घई ने कहा कि इसमें दीवारें और छत हो सकती हैं जो खुली हों।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

हिन्दू परामर्श फोरम से जुड़ी स्कॉटलैंड यार्ड - Oneindia Hindi

  • tags: no_tag

    • लंदन की पुलिस 'स्कॉटलैंड यार्ड' ब्रिटेन में हिन्दुओं की सुरक्षा के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए यहां एक हिन्दू परामर्श फोरम के साथ जुड़ गई है।

      हिन्दू परामर्श फोरम की स्थापना के मौके पर पिछले सप्ताह लंदन के हिन्दुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 अधिक लोगों ने स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों और सांसदों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

ब्रिटेन में हिंदू ने जीती

  • tags: no_tag

    • ब्रिटेन में रहने वाला एक हिंदू मतावलंबी मौत के बाद अपनी आत्मा की मुक्ति के लिए खुली हवा में चिता पर जलाए जाने की मंजूरी हासिल करने में सफल रहा है। हालांकि 71 वर्षीय देवेंद्र घई को इसके लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी है। लेकिन घई के मन में इसे लेकर कोई मलाल नहीं है। वह तो इस बात से खुश हैं कि अब उनकी आत्मा को धार्मिक विधानों के अनुरूप मुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल ब्रिटेन की अपीलीय अदालत ने आज घई को मौत के बाद चिता पर जलाए जाने की अनुमति दे दी।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

निगम ने मानी गलती अफसरों से जवाब-तलब

  • tags: no_tag

    • Rajasthan-Ajmer Zila-Beawar
    • सरकारी आदेश होने के बावजूद मंदिरों को मिल रही महंगी बिजली के मामले में विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता वी.पी.सिंह ने मंगलवार को अधीनस्थ अफसरों से जवाब-तलब किया है। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों की ओर से लिखित में शिकायत आई थी उनकी श्रेणी परिवर्तित कर दी गई थी। साथ ही जिन मंदिरों की श्रेणी शिकायत मिलने के बावजूद एक वर्ष से भी अधिक समय तक नहीं बदलने को निगम की गलती स्वीकारी। अब सभी मंदिरों को आगामी बिल सरकारी नियमानुसार भिजवाए जाएंगें।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Jagran - Yahoo! India - हिन्दुत्व के मुद्दे को महाकुंभ में देंगे धार

  • tags: no_tag

    • हरिद्वार [जासं]
    • अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ज्ञानदासके वैरागी कैंप स्थित आश्रम में सुबह विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल पहुंचे। श्री सिंघल के साथ कुछ और नेता भी थे। महंत ज्ञानदाससे श्री सिंघल की बातचीत हुई। दोनों के बीच हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। समझा जाता है कि महाकुंभमें संतों का संगम होगा, इसलिए जल्द ही कोई बडा आयोजन करने के कार्यक्रम की बात भी हुई। कार्यक्रम कब होगा, अभी यह तय नहीं हुआ। परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदासने बताया कि गो और गंगा के अलावा हिन्दुत्व बडा मुद्दा है। महाकुंभमें इसे लेकर वृहद कार्ययोजना बनाई जा रही है।

      देशभर के संतों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा और गो का संरक्षण करना तो संतों का ध्येय बन चुका है। महाकुंभमें हिंदुत्व के मुद्दे को पूरी धार दी जाएगी।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.