Monday, March 22, 2010

BBC Hindi - भारत और पड़ोस - कोइराला को बेटी ने दी मुखाग्नि


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

बजरंगियों ने जलाई किताबें

  • tags: no_tag

    • एक धर्म विशेष को बढ़ावा देने के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर लगभग एक बजे पोटिया (बानबरस) के एक स्कूल में जमकर उत्पात मचाया और बच्चों को पढ़ाए जाने वाली किताबों को इसलिए जलाया कि उसमें हिन्दू धर्म को बदनाम किया गया है। संगठन के पूर्व जिला संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि स्कूल का संचालन मिशनरीज द्वारा किया जा रहा है।

      यहां सरायपाली बसना क्षेत्र के लगभग ५० बच्चों का पढ़ाया जा रहा है। इन्हें ईसाई धर्म के प्रचार के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को दी गई किताबों में हिन्दू धर्म को बदनाम किया गया है। जामुल थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने लगभग ५०० किताबें जप्त कर ली है।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

हिंदू विवाह कानून बदलो : खापें बोलीं

  • tags: no_tag

    • हरियाणा धनखड़ सभा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में बदलाव करवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को लिखे गए पत्र में सभा के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि प्रदेश के सर्वखाप पंचायतों, सम्मेलनों और बैठकों में यह महसूस किया गया कि युवी पीढ़ी कानून का सहारा लेकर पथभ्रष्ट होती जा रही है और सामाजिक ताने- बाने को तार तार कर रही है। इसके चलते मां बाप और रिश्तेदारों को शर्मसार होना पड़ रहा है।
    • कानून समाज के लिए है, न कि समाज कानून के लिए।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Pratahkal - नित्यानंद के बचाव में आई विहिप

  • tags: no_tag

    • विश्व हिन्दू परिषद ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद स्वामी का बचाव करते हुए आज कहा कि उनके बारे में कथित वीडियो हिन्दुओं के खिलाफ संगठित षडयंत्र है। नित्यानंद को एक वीडियो में कथित रूप से एक फिल्म अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था। विहिप नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा, यह हिन्दुओं के खिलाफ संगठित साजिश है। जब तक सीडी की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञ नहीं कर लेते, इसे इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा नहीं दिखाया जाना चाहिए।
      उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इसी तरह के अन्य मामलों में जो आदेश दिया है, इस मामले में भी मीडिया को उसका पालन करना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान गोमांस परोसे जाने की योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने संकेत किया कि विहिप इसे रोकने के लिए कानूनी कदम उठाएगी।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

राजनाथ ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान किया - Oneindia Hindi

  • tags: no_tag

    • राजनाथ सिंह ने काठमांडू में सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह नेपाल में हिंदू राज्य का समर्थन करते हैं। सिंह नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत गिरिजा प्रसाद कोइराला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने रविवार को नेपाल पहुंचे थे।

      सिंह ने कहा, "हमें इस बात पर गर्व होता था कि नेपाल दुनिया का अकेला हिंदू राष्ट्र था। नेपाल दोबार हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो मुझे खुशी होगी।"

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.