Thursday, December 3, 2009

Pratahkal - शक्तिपीठ का अनूठा सामूहिक विवाह समारोह

  • tags: no_tag

    • बांसवाड़ा
    • बुधवार को जिले के राजराजेश्वरी भगवती श्री त्रिपुरा सुदंरी मंिदर शक्तिपीठ में पंचाल समाज चोदह चौखरा के सामूहिक विवाह में सतरह जोड़ो ने सात फेरे लेकर सात जन्मों का सफर शुरू किया। पंडित निकुंञमोहन पंड्या के आचार्यत्व में हिंदु रिती रिवाज के साथ मंत्रोच्यार के बीच सतरह जोड़े एक दुसरे का सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर चौदह चोखरों के समक्ष एक सूत्र में बंधे।
      इस अनूठे सामूहिक विवाह की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले घरो में बहुलक्ष्मी के साथ लक्ष्मी का पदार्पण हुआ। एक तरफ जहां विधवा महिलाओ की आखों में खुशी के आंसू झलक रहे थे। इन महिलाओं ने कभी सपने में भी नही सोचा  कि उनके पुत्र-पुत्रियो व संतानो की शादी में परिवारजन ही नहीं वरन सम्पूर्ण चौदह चौखरा का समाज साक्षी और सम्मिलित होगा। इसी तरह घर में बिजली के नाम पर मात्र एक बल्ब जलाने के हालातों में रहने वाले लोगो ने भी यह नही सोचा था कि उनके संतानो के विवाह में न केवल रोशनी जगमगाएगी। वरन पटाखे भी छुटेगें।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
There are no comments posted yet. Be the first one!

Post a new comment

Comments by