Sunday, June 28, 2009

DDA approves mosque even if there are no Muslims

  • tags: no_tag

    • बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता
    • रोहिणी सेक्टर-16 स्थित ब्लॉक बी1 में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल का मामला उग्र रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे स्थानीय रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटियों द्वारा संयुक्त रूप से धार्मिक स्थल के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी आज भी इस मांग पर अड़े थे कि धार्मिक स्थल का निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जाए जहां उनके अनुयायियों की तादाद अधिक हो।
    • खास बात यह थी कि मामले को तूल देकर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले राजनेता प्रदर्शन स्थल से नदारद दिख रहे थे।
    • शुक्रवार को भी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुभाष बंसल के नेतृत्व में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर प्रदर्शन जारी था। इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
    • वहीं निर्माणाधीन मस्जिद परिसर के आसपास का पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया था। रेजीडेंट वेलफेयर के सदस्य मस्जिद निर्माण रोकने की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि मास्टर प्लान-2021 के अंतर्गत जिस भूमि पर धर्मस्थल बनना है उसके आसपास उसी धर्म के पांच हजार अनुयायी होने आवश्यक हैं। रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्य हरीश जोशी ने कहा कि वे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए धार्मिक स्थल का निर्माण कहीं अन्य स्थान पर करवाने के पक्ष में हैं जहां उस धर्म के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हों।

  • tags: no_tag

    • रोहिणी सेक्टर-16 स्थित ब्लॉक बी एक में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल के विरोध में प्रदर्शन के क्रम में गिरफ्तार किए गए 19 लोगों को अदालत ने 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपियों के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में शुक्रवार को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने को लेकर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को रोहिणी कोर्ट के एसीएमएम अमित बंसल की कोर्ट में पेश किया था।
    • अदालत की शर्तो के मुताबिक आरोपियों को तभी रिहा किया जाएगा जब प्रत्येक आरोपी अदालत में 25-25 हजार रुपये की बेल बॉड भरेंगे। इसके अलावा अदालत ने आरोपियों को बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त के आदेश के बिना निर्माणाधीन धार्मिक स्थल के निकट किसी तरह के प्रदर्शन करने पर भी पाबंदी लगा दी है।