Sunday, June 28, 2009

अब राजों की बावली में भी नमाज

  • tags: no_tag

    • नई दिल्ली, जागरण संवाददाता :
    • महरौली स्थित राष्ट्रीय स्मारक जमाली-कमाली मस्जिद में जबरन नमाज पढ़ने का विवाद अभी सुलझा नहीं था कि अब यहां के राजों की बावली स्मारक पर नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कुछ अज्ञात लोग यहां भी जबरन नमाज पढ़ रहे हैं। जिसे लेकर इस इलाके में तनाव बढ़ रहा है।
    • जबकि कानून के अनुसार किसी भी स्मारक में पूजा, प्रार्थना नहीं की जा सकती है और न ही नमाज ही पढ़ी जा सकती है। इस बात की जानकारी मिलने पर एएसआई ने 28 मार्च को इस पर ताला लगा दिया था जिस पर उन लोगों ने मस्जिद का ताला और गेट तोड़ दिया और फिर से स्मारक में नमाज पढ़ी थी।