Sunday, February 27, 2011

संत-महिमा, शिरडी,अर्थ-शास्त्र, मानवीय लालच और अति सर्वत्र वर्ज्ययेत...डा श्याम गुप्त.

संत-महिमा, शिरडी,अर्थ-शास्त्र, मानवीय लालच और अति सर्वत्र वर्ज्ययेत...डा श्याम गुप्त.: "

अब इसे संत-महिमा न कहा जाय तो क्या कहा जायगा कि शिरडी जो एक छोटा सा स्थान था आज साईं-महिमा के कारण एक उन्नत, स्थानीय जनता के लिए अर्थ-प्राप्ति,उद्योग-धंधे का साधन बन चुका है | ऊंचे ऊंचे भवनों से विस्तृत होता जारहा है | यही तो महिमा है संतों की, संत-स्थानों की, तीर्थों की, ईश-स्थानों की |
यह भारतीय अर्थ-शास्त्र का अर्थ-चक्र है | विपणन व स्वतंत्र अर्थ व्यवस्था का क्रम जो किसी भी आर्थिक मंदी-तेजी, बाज़ार -गिरावट से प्रभावित नहीं होता यही तो संत-महिमा, ईश-कृपा व तीर्थों का सांस्कृतिक आधार है ; व्यवहारिक पक्ष है...धर्म-चक्र के साथ अर्थ का क्रम ...| धर्म अर्थ काम व मोक्ष का संतुलित व्यवहारिक क्रम...जैसा ईशोपनिषद में कहा गया है....
"विद्यान्चाविद्यां च यस्तदवेदोभय सह | अविद्यया मृत्युं तीर्त्वा विध्ययामृतमश्नुते ||"----अर्थात अज्ञान (संसार, कर्म ) और ज्ञान (धर्म , ईश्वरीय भाव )दोनों को साथ साथ लेकर चलना चाहिए| संसार से मृत्यु को पार किया जाता है और ज्ञान से अमृत की प्राप्ति होती है |
परन्तु मानवीय लालच क्या नहीं करता | "अति सर्वत्र वर्ज्ययेत "...वह लालच संतों आदि को भी बदनामी की राह पर लेजाता है| जो साईं-बाबा श्रृद्धा-सबूरी, धैर्य का अनुसरण व गुणगान और उपदेश देते देते ,एक चोगे, पगड़ी व एक लोटे के साथ जीवन गुजारते रहे , उन्हें आज उनके अनुयायी अपने आर्थिक लाभ-धंधे के लिए सोने के मुकुट के साथ स्वर्ण-सिंहासन पर आसीन कर रहे हैं |
वहीं अन्य देव स्थानों की भांति दुकानदारों ने अपने एजेंट रख छोड़े हैं जो प्रशासन की स्पष्ट नीति-निर्देशों की कमी व अक्षमता के कारण दर्शनार्थियों को ठगने से भी नहीं चूकते | जहां अन्य देव स्थानों पर 5/ 10/ 15/ रुपये का प्रसाद व अन्य पुष्प आदि मिलाजाते हैं वहीं यहाँ ३५१/ का सामान जबरास्ती दिया जारहा है |
मंदिर के अन्दर ही शनिदेव , गणेश व शिव आदि के मंदिर भी स्थापित कर दिए गए हैं ताकि धंधा आगे बढ़ता रहे, अन्य स्थानों का धंधा भी यहीं रहे जैसे एक दुकानदार अपने यहाँ सभी सामान रख लेता है कि ग्राहक कहीं और न जाय | मंदिर के अन्दर ही खाने-पीने का सामान भी होना धंधे को केन्द्रित करने के सामान ही है| आखिर फोटो लेने को क्यों मना है,इसमें कौन सा सुरक्षा-बिंदु है , हाँ लोग यहाँ आने की बजाय घर पर ही दर्शन न करने लगें व कलेंडर बिकना कम न होजायं यह भाव होसकता है |
दर्शन के लिए ढाई घंटे खड़े रहना जहां धैर्य की सीख देता है व कार्य-मुक्ति के कारण तनाव कम करता है जो इन स्थानों का दार्शनिक व चिकित्सकीय पहलू भी है | परन्तु क्या ढाई घंटे खड़े रहना स्वयं में ही तनाव नहीं है |
वस्तुतः कोइ भी संस्थान, देव-स्थान -संस्थान, तंत्र अधिक बड़ा व फैलाव वाला होना ही नहीं चाहिए | इससे अनास्था, अनाचार, भ्रष्टाचार को प्रश्रय मिलता है | अस्पतालों, कंपनियों व सरकारों के लिए भी यह सच है |
"