Monday, March 8, 2010

Loktej | *राजनीतिक पुनर्वास* चाहिए कश्मीरी पंडितों

  • tags: no_tag

    • कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने मांग की है कि सरकार उनके समुदाय का राजनीतिक पुनर्वास करने का प्रयास करें।
      संगठन 'एआईकेएस' के अध्यक्ष मोती कौल ने यहां मीडिया को बताया कि आज कश्मीर बिना पंडितों का है
    • कौल का कहना है कि विधायिका और नगरीय निकायो में पंडितों के लिए पर्याप्त राजनीतिक स्थान होंगे तो वे दोबारा जम्मू कश्मीर लौट सकेंगे। कौल के अनुसार राजनीतिक पुनर्वास के कई तरीके है जैसे विधायिका और नगरीय निकायो में मनोनयन।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Temple priests in Tamil Nadu to get free bicycles

  • tags: no_tag

    • After school children, priests of temples in Tamil Nadu would now get free bicycles to commute to the shrines, particularly in rural areas.

      The priests of temples coming under the administration of Hindu Religious and Charitable Endowments department would get the BIS standard bicycle, HR and CE Joint Commissioner Sudarsan said here today.

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Tirupati idols, prasad for Obama

  • tags: no_tag

    • The governing body of the Tirumala temple at Tirupati is planning to present a golden idol of Lord Venkateswara and 'prasad' to US President Barack Obama.

      "The organisers of 'Kalyanotsavam' (a special puja) at New Jersey are planning to invite Obama. We also want to present him a golden idol of Lord Venkateshwara," chairman of the governing body of D K Adikesavulu Naidu told reporters today.

      "He (Obama) believes in Hinduism, Lord Hanuman and the teachings of Mahatma Gandhi. We also want to give him 'laddu prasadam', our publications, everything we can give him," he said.

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Sunday, March 7, 2010

दानवीर थे जी पी बिड़ला

  • tags: no_tag

    • नारायण सिंह भाटी
    • जीपी बिड़ला निहायत शरीफ और धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे। उनकी धार्मिक भावना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1986—87 में पड़े अकाल में उन्होंने सरकार के एक आग्रह पर 78 लाख रुपए चार जिलों में चारा उपलब्ध कराने में खर्च कर दिए। यह सारा काम मेरी देखरेख हुआ।
    • ब्यावर के आसपास के क्षेत्रों में औरंगजेब के जमाने में कई राजपूतों का धर्म परिवर्तन कर दिया गया था। जुगलकिशोर बिड़ला ने इनको वापस हिंदू बनाने का बीड़ा उठाया था। उनके बाद इस काम को जीपी बिड़ला ने आगे बढ़ाया। ब्यावर के आसपास के क्षेत्रों में हरिओम रूरल डवलपमेंट ट्रस्ट, जिसका काम मैं ही देखता हूं, के मार्फत कई स्कूल, बालवाड़ी और सामुदायिक केंद्र बनवाए।

    • (जैसा रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भाटी ने ललित शर्मा को बताया। भाटी अभी बिड़ला परिवार के सलाहकार हैं )


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

अगली संतान हो लड़की

  • tags: no_tag

    • नाथूसरी चौपटा
    • क्षेत्र के गांव कागदाना में रहने वाले एक युवक महबूब खान ने अपने घर कन्या के जन्म लेने पर हिंदु रीति-रिवाज के तहत शनिवार को कुआं पूजन कराने की रस्म अदा की। बाकायदा जलवा पूजन की रस्म भी की गई जिसमें गांव की विभिन्न महिलाओं ने शिरकत की और कन्या जन्म की खुशी का इजहार किया। आठवीं कक्षा तक पढ़े महबूब खान गांव में मजदूरी का कामकाज करता है। बीती 5 मार्च को उसकी पत्नी परवीना बानो ने एक कन्या को जन्म दिया था। करीब एक महीने की अवधि में किए जाने वाली कुआं पूजन की रस्म पूरी करने के लिए महबूब खान और उसकी पत्नी ने मन बनाया। उसी के तहत शनिवार को यह रस्म अदायगी हुई।

      महबूब खान और उसकी पत्नी परवीन बानो ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनके घर पहली संतान लड़की ही हो क्योंकि वे आजकल देख रहे हैं कि लड़कियां भी लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं बल्कि लड़कों से भी अधिक ऊंचे पदों को हासिल किए हुए हैं। गांव में बीती 20 फरवरी को भी इसी तरह से एक मुस्लिम परिवार की ओर से कन्या जन्म पर कुआं पूजन की रस्म अदायगी हुई थी। उस वक्त एक युवक अकबर खान की पत्नी उर्मिला बानो ने 22 जनवरी को कन्या को जन्म दिया था। कन्या जन्म लेने पर जिले भर में अब तक कुल 29 बार कुआं पूजन की रस्म अदायगी हो चुकी हैं। इस बात की पुष्टिï जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने की है। जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने लड़की के जन्म होने पर कुआं पूजन की रस्म अदायगी करने पर सोसायटी की ओर से लड़की के माता-पिता परवीन बानो व महबूब खान को प्रशस्ति-पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.