Saturday, July 4, 2009

देश कोई गांधी नेहरू परिवार की जागीर नहीं : ठाकरे

  • tags: no_tag

    • मुंबई
    • नवनिर्मित बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश कोई गांधी-नेहरू परिवार की जागीर नहीं है।
      शिवसेना के मुखपत्र सामना में ठाकरे ने इस सी लिंक का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने का सुझाव देने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की भी आलोचना की। पवार ने कहा था कि राजीव गांधी का जन्म मुंबई में हुआ था इसलिए इस सी लिंक का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।
      पवार के इस तर्क को खारिज करते हुए ठाकरे ने कहा कि मुंबई में प्रतिदिन अवैध रूप से रहने वाले कई बांग्लादेशी भी बच्चों को जन्म देते हैं तो क्या उनके नाम पर हम अपनी जमीन का नाम रख देंगे।
http://aajtak.intoday.in/index.php?option=com_content&task=view&id=14888&Itemid=1&sectionid=13&secid=0

शिवसेना सी लिंक का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने की मांग कर रही है. पार्टी का कहना है कि मुंबई में बने इस पुल का नाम मराठा गौरव से जोड़ा जाना चाहिए.