Saturday, May 22, 2010

दि हिन्दूज एन आल्टरनेटिव हिस्ट्री: हिन्दू धर्म का घोर अपमान - दि हिन्दूज एन आल्टरनेटिव हिस्ट्री: हिन्दू धर्म का घोर अपमान - www.bhaskar.com

  • tags: no_tag

    • Manoj Apreja
    • शिक्षा बचाओ आंदोलन ने अमेरिकी महिला वेंडी डोनीगर द्वारा लिखित दि हिन्दूज एन आल्टरनेटिव हिस्ट्री, पुस्तक को हिन्दू देवी देवताओं, महापुरषों तथा क्रांतिकारियों को अपमाननित वाली पुस्तक बताया है। शनिवार को प्रेस क्लब में शिक्षा बचाओ आंदोलन की ओर से पुस्तक में प्रकाशित अश्लीलता को उजागर कर रोष प्रकट किया गया। पुस्तक के मुखपृष्ठ पर भगवान कृष्ण को गोपियों को आपत्तिजनक अवस्था में घिरा हुआ दिखाकर जहां हिन्दू धर्म का अपमान किया गया है। शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति का मानना है कि पुस्तक को देखने से स्पष्ट होता है कि यह आधारहीन व तथ्यों से परे हैं। लेखिका ने यह पुस्तक विकृत व बीमार मानसिकता से लिखी गई प्रतीत होती है।
      यही नहीं पुस्तक में समाज के श्रेष्ठ नायकों को अपमानित करने के उद्देश्य से वह रामायण का उल्लेख करते हुए लिखती हैं कि सीता ने लक्ष्मण पर उनके प्रति काम भावना रखने का आरोप लगाया है, किंतु उन्होंने यह कहीं नहीं लिखा कि यह अंश उन्होंने कहां से उठाए हैं। भगवान हनुमान को बंदर मानना जैसी बातें जो हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं से सरासर खिलवाड़ है।
    • चंडीगढ़
    contro_210
    • समिति ने पुस्तक के प्रकाशन के सभी विक्रय केंद्रों पर 25 मई को धरना प्रदर्शन के आह्वान किया है।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.