Saturday, June 13, 2009

» Blog Archive » हवा में उड़ती मायावती धराशायी होने की ओर

  • http://www.diigo.com/068m2
  • tags: Politics

    • मायावती अपने मन की ही करती है। यह उनकी पुरानी अदा है। कई बार इसमें झटके खा चुकी है। मगर अब तो हद हो गई। एक तरफ वे राज्य सरकार के पास विकास के लिए केंद्र से पैसा नहीं आने का स्वांग करती है तो दूसरी ओर अपनी सुविधा के लिए लगभग एक अरब रुपए में एक जहाज और एक हैलीकॉप्टर खरीदती है। वह भी जनता के पैसे से।
    • नई दिल्ली, 13 जून- मायावती अपने मन की ही करती है। यह उनकी पुरानी अदा है। कई बार इसमें झटके खा चुकी है। मगर अब तो हद हो गई। एक तरफ वे राज्य सरकार के पास विकास के लिए केंद्र से पैसा नहीं आने का स्वांग करती है तो दूसरी ओर अपनी सुविधा के लिए लगभग एक अरब रुपए में एक जहाज और एक हैलीकॉप्टर खरीदती है। वह भी जनता के पैसे से।
    • मायावती का नाम जिसने भी रखा है। सोच समझकर रखा है। उनके पास माया की कोई कमी नहीं। उनकी राजनीति का मायाजाल इतना प्रचण्ड है कि मायावती की सम्पत्ति पर सवाल तो उठते है लेकिन वे अदालत के अलावा इनका जवाब देना जरुरी नहीं समझतीं ।
    • मायावती जो चाहती है वो करती है।आज से नहीं, तब से जब उनके पास न इतनी दौलत थी।और न इतनी लोकतांत्रिक ताकत। जब वे स्कूल टीचर थीं। तो परिवार के विरोध के बावजूद राजनीति में शामिल हो गई थीं। उनकी इसी जिद ने उनके अब तक ज्यादातर इरादे पूरे किए है।जो नहीं हुए। उनसे जुड़ी सुविधाएं तो वे प्राप्त कर ही रही हैं
    • मायावती ने आसमान तो बहुत पहले छू लिया था। मगर अब आसमान छूने का उनका अंदाज बदल गया है।
    • मौजूदा हवाई जहाज भी पुराने हो गए है। इसलिए उन्हें बदलने की कवायद हुई। दो इंजन वाले इसलिए क्योंकि बहन जी को अपनी जान प्यारी है और उन्हें;दलितों का नहीं तो अपना उत्थान करने के लिए जिन्दा रहना है। अभी तो वे सिर्फ 53 साल की है।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.