Tuesday, December 29, 2009

बागियों के सम्मान पर उठी विरोध की आवाज

  • tags: no_tag

      •  

        आगरा।

    • सेना के भगोड़े सैनिकों के ऐतिहासिक सम्मान पर सिखों में दो फाड़ हो गए हैं। शहर की प्रमुख सिख संस्था गुरुसिख वेलफेयर एसोसियेशन ने मामले की कड़ी निंदा की है। कमेटी ने कहा कि सिख देश की रक्षा की तलवार हैं। उन्होंने सम्मान करने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग शहर की फिजां खराब करना चाहते हैं।
    • संगठन ने कहा कि आगरा सिंह सभा कमेटी ने भगोडे़ सैनिकों का सम्मान कर बहुत गलत काम किया है। कमेटी लोगों को गुमराह कर शहर का भाईचारा खत्म करना चाहती है।
    • हालांकि हम यह मानते हैं कि जिन सिख फौजियों ने ब्लू स्टार के समय फौज से विद्रोह किया था, वह भावना में बह कर किया था। ऐसे में सरकार से मांग करते हैं कि उनकी पेंशन आदि की सुविधा बहाल रखी जाये।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.