Monday, February 1, 2010

मलेशिया: लाखों हिन्दु श्रद्धालु उमडे - khaskhabar

  • tags: no_tag

    • कुआलालंपुर के पास स्थित बाटु गुफा में मनाए जाने वाले थाइपुसम त्योहार के लिए भगवान सुब्रमण्यम के मन्दिर में सोमवार को 17 लाख से अधिक भक्तों का जन सैलाब उमडा। रविवार शाम चार बजे से सुब्रमण्यम की रथयात्रा बाटु गुफा से निकली। यह यात्रा मरियम्मन मंदिर तक जाकर इस त्योहार का समापन होगा। न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार 10 हजार भक्तों का जन सैलाब रथ के पीछे चल रहे थे। रथ चांदी से बनाया गया था। सूत्रों ने कहा कि बीत साल थाइपुसम एक सप्ताह तक मनाया गया था। जरूरत होने पर मंदिर प्रशासन इस साल त्यौहार को सोमवार के बाद भी मना सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस साल भक्तों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो सकती है। मलेशिया में 19 लाख भारतीय है। ये लोग ब्रिटिशकाल से यहां आकर बस गए थे। इस त्योहार में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक की पत्नी व कैबिनेट के प्रमुख सहयोगियों के साथ इस समारोह भाग लिए। तुन रज्जाक इस समारोह में भाष्ाण के दौरान बोले यहां मुस्लिमों की आबादी सबसे अधिक है,> इन त्यौहारों से आपसी प्रेम-भाव बढता है।
    • कुआलालंपुर

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.