Tuesday, March 16, 2010

Jagran - Yahoo! India - फिर बेनकाब हुए सेकुलरिस्ट

  • tags: no_tag

    • दिल्ली में सीरियल बम धमाकों का आरोपी जब से पुलिस की पकड़ में आया है, सेकुलरिस्टों के चेहरे से एक के बाद एक नकाब उतरते जा रहे हैं। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद पर दिल्ली बम धमाकों के साथ जामिया नगर मुठभेड़ में पुलिस पर हमला करने का भी आरोप है। मुठभेड़ में सुरक्षित निकल भागे शहजाद को आजमगढ़ ने पनाह दी थी। काग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आजमगढ़ का दौरा कर यदि वहा के कट्टरपंथी तत्वों को राजनीतिक संरक्षण दिया तो सपा की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष अबु असीम आजमी और काग्रेस की उत्तर प्रदेश ईकाई के महासचिव ने इस आतंकी को वित्तीय मदद दी। बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताने वाले कट्टरपंथी तत्वों को संरक्षण देने वाले मीडिया ने उन्हें मानसिक संबल दिया है।
    • बटला हाउस मुठभेड़ में अपने साथी जुनैद के साथ सुरक्षित निकल भागे शहजाद ने बताया है कि भागने के बाद उसने पूर्व विधायक अब्दुस सलाम के नोएडा स्थित आवास में शरण ली थी। वहा से उसे आर्थिक मदद मिली और बाद में वह आजमगढ़ चला गया। यहा और उसके बाद मुंबई में उसे आजमगढ़ निवासी व सपा नेता अबु असीम आजमी का संरक्षण मिला। आजमी से उसे आर्थिक मदद भी मिली।
    • हाल में बाग्लादेश सरकार ने लश्कर के आतंकवादी टी. नजीर को भारत के हवाले किया है। नजीर से हुई पूछताछ में अब्दुल नसीर मदनी और उसकी पत्नी सूफिया के आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रहने की पुष्टि हुई है।
    • [बलबीर पुंज: लेखक भाजपा के राज्यसभा सासद हैं]

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.