Friday, May 21, 2010

"समोसे" से अनजान राहुल गरीबी क्या जाने

  • tags: no_tag

    • "समोसे" से अनजान राहुल गरीबी क्या जाने
    • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है कि "समोसा" देखकर आश्चर्य व्यक्त करने वाला देश की गरीबी के बारे में क्या जानेगा।

      भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को विवादित रामजन्म भूमि में प्रतिष्ठापित रामलला के दर्शन के बाद कहा कि जो व्यक्ति समोसा और जलेबी देखकर आpर्य व्यक्त करता हो, वह देश की जमीनी हकीकत के बारे में क्या जानेगा।

      उन्होंने मीडिया पर भी गांधी को जरूरत से ज्यादा महत्व देने का तोहमत जड़ते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव की छोटी-छोटी हरकतों को दिखाना या छापना कई सवाल खडे करता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बताने की जरूरत है कि गांधी तो समोसा और जलेबी के बारे में भी नहीं जानते लेकिन मीडिया उन्हें इसे दुकानों पर खडे होकर खाते दिखाता है।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
There are no comments posted yet. Be the first one!

Post a new comment

Comments by