Sunday, January 10, 2010

सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप

  • tags: no_tag

    • HimachalSirmour ZilaNahan
    • धर्मपुर मस्जिद के नजदीक रह रहे दुकानदारों ने सैयद अहमद गिलानी पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि गिलानी ने मस्जिद के दो कमरे तोड़कर मकान बनाया है और इसके सामने ऊंची दीवार खड़ी कर हिंदू किरायदारों के बिजली, पानी कनेक्शन काट दिए हैं। दुकानदारों ने गिलानी की शिकायत डीसी सोलन, पुलिस अधीक्षक, कार्यकारी अधिकारी वक्फ बोर्ड और हज कमेटी शिमला से कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सैयद अहमद गिलानी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं, उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड ने उन्हें मस्जिद इमाम बनाया है। मस्जिद में रह रहे किराएदारों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं बनाया गया है।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

BBC Hindi - अंतरराष्ट्रीय ख़बरें - मलेशिया में 'अल्लाह' को लेकर रस्साकशी

  • tags: no_tag

    • मलेशिया में ग़ैर मुसलमानों के अल्लाह शब्द के प्रयोग को लेकर रविवार को भी ईसाइयों के धार्मिक संस्थानों पर हमले हुए हैं.
    मलेशिया मे जला हुआ चर्च
    •  

      ये धार्मिक हिंसा पिछले महीने तब से बढ़ गई थी जब मलेशिया की एक अदालत ने सरकार के आदेश को उलटते हुए ये फ़ैसला सुनाया था कि ईसाई प्रकाशनों में ईश्वर के लिए अल्लाह शब्द का प्रयोग किया जा सकता है.

      सरकार की दलील थी कि ग़ैर मुसलमान अगर अल्लाह शब्द का प्रयोग करेंगे तो देश में अशांति फैल सकती है.

    • मामले की सुनवाई के दौरान कैथोलिक ईसाइयों के अख़बार हेराल्ड ने दलील दी थी कि चर्च में अल्लाह शब्द का प्रयोग दशकों से हो रहा है. हेराल्ड ने सरकार के आदेश के ख़िलाफ़ 2007 में अदालत में अपील दायर की थी.

      कई मुस्लिम संगठनों ने अल्लाह शब्द के प्रयोग के बारे में कैथोलिक चर्च के आग्रह पर संदेह व्यक्त किया था.

      इनका ये मानना था कि अल्लाह शब्द के प्रयोग के आग्रह से चर्च की मुसलमानों को धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाने की मंशा ज़ाहिर होती है.


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

मकर संक्रांति : करें सूर्य उपासना

  • tags: no_tag

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य वर्षर्पयत मेष से लेकर मीन तक एक-एक माह की अवधि के लिए सभी राशियों में भ्रमण करते हैं। १४ अथवा १५ जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर और कुंभ राशियां सूर्य के पुत्र शनि की राशियां हैं और शनि सूर्य से बैर रखता है।



      दुश्मन की राशि मकर में सूर्य के प्रवेश करने और अगले दो महीनों के लिए शनि की मकर और कुंभ राशियों में सूर्य के रहने से और पिता-पुत्र में बैर भाव स्थिति से पृथ्वीवासियों पर किसी प्रकार का कुप्रभाव न पड़े, इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने तीर्थ स्नान, दान और धार्मिक कर्मकांड के उपाय सुझाए हैं। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का उपयोग करने और उसके दान के पीछे भी यही मंशा है।



      ज्योतिष के अनुसार तेल शनि का और गुड़ सूर्य का खाद्य पदार्थ है। तिल तेल की जननी है, यही कारण है कि शनि और सूर्य को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लोग तिल-गुड़ के व्यंजनों का सेवन करते हैं। तीर्थो पर स्नान और दान-पुण्य की व्यवस्था भी इसी उद्देश्य से रखी गई है कि पिता-पुत्र के बैर भाव से इस जगत के निवासियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े और भगवान उसे किसी भी बुरी स्थिति से बचाएं।

    • मकर संक्रांति के दिन से लोग मलमास के बंधन से मुक्त हो जाएंगे। विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यो के लिए लोगों को इस दिन का बेताबी से इंतजार रहता है। ज्योतिष शास्त्र में मलमास के दौरान शुभ कार्य अनिष्ट कारक माने जाते हैं। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Shourie finds Jinnah repelling

  • tags: no_tag

    • In his 25th book titled "We Must Have No Price And Everyone Must Know That We Have No Price", the former Editor of The Indian Express and The Times of India and ex-union minister "profoundly" disagrees with Jaswant Singh's assessment of Jinnah.
    • The book released yesterday touches upon a variety of issues ranging from internal security, India's Tibet policy, reforms in higher education and climate change.
    • "In a word, far from being attracted by Jinnah, as my senior, Jaswant Singh is, I am repelled by him," he says.

       

      Shourie also differed with those "who still dream of a grand confederation of India, Pakistan and Bangladesh" and who talk of "Akhand Bharat".

       

      "The best thing that has happened for us is the Partition. It has given us breathing time, a little time to resurrect and save our pluralist culture and religions. Had it not happened, we would have been bullied and thrashed and swamped by Islamic fundamentalists," he says.

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

‘Irked’ Vinay Katiyar threatens to take ‘sanyas’

  • tags: no_tag

    • Ayodhya
    • Bharatiya Janata Party’s revival plans received another jolt on Sunday when irked by his negligence within the party senior leader Vinay Katiyar threatened to take sanyas from active politics.

      Speaking to media here, Katiyar said that he is disappointed the apathy in the party and wants to devote more time to religious and spiritual activities after quitting the politics.

      Katiyar said that he is not being given any big responsibility in the party and that has led to his aversion from politics.

      He made these comments while beginning his one-month long ‘kalpvaas’ in Ayodhya.

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.