Wednesday, November 25, 2009

राहुल गांधी देश में ईसाइयत फैला रहे हैं : सिंघल

  • tags: no_tag

    • विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंघल ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी देश में ईसाइयत फैला रहे हैं। आदिवासी युवक—युवतियों के साथ उनकी गुप्त मंत्रणाएं यह स्पष्ट कर रही है। सिंघल ने मंगलवार को सिंघल हाऊस में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
    • उदयपुर
    • कहा कि आदिवासियों में जागृति आ रही है और वह फिर से हिंदुत्व को धारण कर रहे हैं। अब देश में एक ऐसा आंदोलन चलेगा, जिसके तहत ईसाई धर्म अपनाने वाले सभी आदिवासी फिर से हिंदू धर्म को अपनाएंगे। राहुल की गोपनीय बैठकों से कुछ भी नहीं होने वाला है।
    • 60 साल में भी इसका फैसला नहीं हो पाया है। हिंदू समाज को मूर्ख बनाया जा रहा है। खुदाई में स्पष्ट हुआ कि वहां पर मंदिर था। इसके पुरावशेष मिले हैं। हिंदू समाज सहिष्णु है। इसका दुनिया गलत अर्थ न निकाले। छह दिसंबर जैसी घटना कभी भी हो सकती है और जब तक मंदिर नहीं बन जाता, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी।
    • उन्होंने कहा कि महाकुंभ आ रहा है और संतों की दिशा—निर्देश पर यह आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मस्जिद ढहाने का कार्य एक माह में भी नहीं हो सकता था, जिसे कार सेवकों ने पांच घंटे में कर दिया था। जब राम फिर से आह्वान करेंगे, तब मंदिर भी बन जाएगा। उसके लिए हिंदू समाज तैयार है। जिस दिन मुसलमान राम मंदिर, कृष्णजन्म भूमि और कांशी मंदिर से अपने दावा हटा लेंगे, तब हिंदू व मुसलमानों में भ्रातत्व प्रेम जागेगा, जो अमिट होगा।