Tuesday, February 23, 2010

अयोध्या से चेन्नई तक चले ट्रेन :: सहारा समय

  • tags: no_tag

  • (Ramesh Chandra)

    • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने रेल मंत्री ममता बनर्जी से उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से दझिण भारत के चेन्नई तक नई ट्रेन चलाने की मांग की है।
      इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डा.नजमुल हसन गनी ने आज यहां कहा कि अयोध्या विश्वस्तर का धार्मिक स्थल है इसलिए दक्षिण भारत चेन्नई तक नई ट्रेन चलायी जानी चाहिए।
      उन्होंने कहा कि 1992 से अयोध्या धार्मिक स्थल विशेष चर्चा में है। महत्व अधिक बढ जाने से देश के विभिन्न प्रांतो से हिन्दू,मुस्लिम,जैन तथा सिख श्रद्धालु यहां आते हैं।
      उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से आने और अयोध्या से दक्षिण भारत को जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पडता है।
      डा.गनी ने कहा कि अयोध्या एक ऐसा धर्मस्थल है जहां से हिन्दू मुस्लिम एकता का सबक पूरे देश वाले सीखते हैं। उन्होंने 1992 के मंदिर-मस्जिद आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी हिन्दू मुस्लिम एकता पर कोई प्रभाव नहीं पडा।
    • अयोध्या

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.