Saturday, May 8, 2010

..तो अल्पसंख्यक हो जाएगा देश का हिंदू - Will be the country's Hindu minority .. - www.bhaskar.com

  • tags: no_tag

    • भोपाल.
    • हम दो, हमारे दो का कानून बने और सभी धर्मो के लोगों पर सख्ती से लागू हो, वरना 50 सालों में देश का हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। सरकार ने कसाब मामले की सुनवाई में तेजी दिखाई है। उसी तरह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मामले में भी त्वरित निर्णय लेना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हिंदू संगठन जल्द ही संसद का घेराव करेंगे। यह दो टूक बातें जागो हिंद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह ने गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित प्रांतीय महाकुंभ में कहीं।



      श्री सिंह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को जेल में रखने के डेढ़ साल बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं खोज पाई है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। कसाब जैसे आतंकवादी के खान-पान, सुविधाओं व सुरक्षा पर सरकार 45 करोड़ खर्च कर देती है, जबकि साध्वी को दीगर धर्मो की कैदियों के साथ रखा जाता है। साध्वी प्रज्ञा मामले में हम जल्दी ही संसद का घेराव करेंगे।

    bhaskar

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.