Thursday, September 17, 2009

चीनी वस्तुओं का करें बहिष्कार: विहिप :: सहारा समय

  • tags: no_tag

    • विश्व हिंदू परिषद :विहिप: की जम्मू कश्मीर इकाई ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की ओर से बार-बार घुसपैठ किये जाने के मद्देनजर लोगों से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की है।
      विहिप के अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने बताया, ��हम लोगों से अपने देश में चीनी खिलौने, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य सामग्री को बहिष्कार करने की अपील करते हैं क्योंकि चीन रोजाना हमारे भू क्षेत्र और वायुक्षेत्र की सीमा का लद्दाख और पूर्वोत्तर में उल्लंघन कर रहा है।�� उन्होंने कहा कि देश के लोग चीनी वस्तुओं को खरीदने में 2.5 अरब डॉलर खर्च करते हैं और भारत को इन वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिये।