Monday, November 23, 2009

मोहन भागवत बोले : भारत के मुसलमान भी हिंदू - khaskhabar

  • tags: no_tag

    • बेंगलुरू
    • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारतीय मुसलमान मूल रूप से हिंदू हैं और हिंदू परम्पराओं का अनुसरण करते हैं।
      भागवत ने रविवार सायं बेंगलुरू पैलेस के मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, भारत हिंदुओं का देश है। यहां तक कि यहां के मुसलमान और ईसाई भी हिंदू हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदू संस्कृति को अपनाया है, उनकी ज़डें हिंदुत्व से जु़डी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान कव्वाली गाते हैं, क्योंकि उन्हें अपने पूर्वजों से भजन गाने की कला विरासत में मिली हुई है। ये महान मुस्लिम संतों की दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं, जो कि हिंदुओं द्वारा की जाने वाली पूजा के समान है।