Saturday, February 13, 2010

तनाव पर बम्हौरी में धारा 144 लागू

  • tags: no_tag

    • कस्बे में परपंरा अनुसार भगवान शिव की प्रतिमा हर साल पुराने थाने से नए थाने में ले जाकर महाशिवरात्रि के दिन पूजन आदि किया जाता है। सुबह प्रतिमा को नए थाने लाया गया था लेकिन शाम के समय पूजन आदि के बाद प्रतिमा जब पुन: पुराने थाने ले जाई जा रही थी तो उसी समय कुछ असामाजिक तत्वों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करने लगे। इसीको लेकर दो पक्षों में तनाव के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

      कस्बे में पुलिस तैनात : विवाद बढ़ते-बढ़ते हथियारों तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से हथियार आदि भी निकलने लगे। चूंकि मौके पर पुलिस मौजूद थी। इसलिए कोई विवाद नहीं हो पाया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के थानों की काफी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया। पूरे कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है।

      स्थिति हालांकि पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने विवाद को देखते हुए पूरे कस्बे में धारा 144 लगा दी है। कस्बे में सघन गश्त शुरू कर दी गई है।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.