Thursday, May 27, 2010

हमारे देश के तीन नाम कैसे? - LiveHindustan.com

  • tags: no_tag

    Image Loading
    • हमारे देश का नाम भारत है। इस नाम के अतिरिक्त इसके दो नाम और भी हैं, हिन्दुस्तान और इंडिया। अब आप सोचेंगे कि देश के ये तीन नाम कैसे पड़े? 

      भगवान राम के पूर्वज सम्राट भरत, चक्रवर्ती सम्राट हुए हैं। इनका साम्राज्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ था। उनके नाम पर ही देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।

    • हिमालय के पश्चिम में सिंधु नदी बहती है और एक बहुत बड़ा भू-भाग इससे घिरा है। इस भू-भाग को सिंधु घाटी कहते हैं। सिंधु घाटी सभ्यता बहुत प्रसिद्ध हुई है। मध्ययुग में जब तुर्किस्तान से कुछ विदेशी लुटेरे और ईरानी लोग देश में आये तो सर्वप्रथम उन्होंने सिंधु घाटी में प्रवेश किया। यहां के निवासियों को उन्होंने हिन्दू नाम दिया, जो सिंधु का ही एक अपभ्रंश है। हिन्दुओं के देश को उन्होंने हिन्दुस्तान के नाम से जाना और प्रचलित किया।

      अब देखते हैं देश का नाम इंडिया कैसे पड़ा। सिंधु नदी का दूसरा नाम इंडस वैली भी कहा जाता था। सिंधु घाटी की सभ्यता रोम की सभ्यता की तरह प्रसिद्ध थी और पूरे देश में फैली हुई थी। इंडस वैली के कारण ही देश का नाम इंडिया पड़ा।

      इंडिया नाम प्रचलित होने का एक अन्य कारण और भी है। जब अंग्रेज देश में आये तो उन्हें हिन्दुस्तान अथवा हिन्द का उच्चरण करने में कठिनाई हुई। इसका हल भी उन्होंने खोज लिया। उन्हें मालूम चला कि सिंधु घाटी का नाम इंडस वैली भी है। अत: उन्होंने हमारे देश को इंडिया नाम दिया और देश पूरे विश्व में इंडिया के नाम से प्रसिद्ध हो गया। एक अन्य मत के अनुसार जब अलेक्जैंडर भारत आया तो उसने अंग्रेजी में HINDU का H हटाकर देश को INDU नाम से जाना, जो बाद में INDIA (इंडिया) बन गया। वैसे देश के संविधान में इसका नाम भारतवर्ष ही है।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.