Friday, February 5, 2010

गद्दार कहने से पहले SRK को जरा जान लीजिए

  • tags: no_tag

    मुंबई पुलिस ने राहुल के दौरे को देखते हुए 250 शिवसैनिकों को नोटिस जारी किया है।
    • शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे। सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे पेशावर जेल में बंद थे।
    • शाहरुख की मां लतीफ फातिमा जनरल शहनवाज की गोद ली हुई बेटी थीं। जनरल शहनवाज यानी इंडियन नेशनल आर्मी की ढिल्लो, सहगल-शहनवाज की मशहूर त्रिमूर्ति में एक। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के दाहिने हाथ।

       

      ऐसे ही एक स्वतंत्रता सेनानी हैं दिल्ली के त्रिलोचन सिंह, जो पेशावर में ताज मोहम्मद मीर के साथ जेल में बंद थे। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक द हिंदू में पत्र लिखकर अपना दर्द बयान किया है। उन्होंने लिखा है कि शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन करके उन्हें पाकिस्तान जाने की नसीहत देने वाले शिवसैनिक क्या शाहरुख के पिता के बारे में जानते हैं? शिवसैनिकों ने तो देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया लेकिन शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे। ऐसे मुसलमान नेता जिन्होंने बंटवारे के माहौल में अपना घर छोड़कर भारत में रहने का फैसला किया।

      भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने जोरदार भाषण देने वाले उस जोशीले नौजवान को गिरफ्तार कर लिया था। मैं भी ताज मोहम्मद के साथ पेशावर जेल में बंद था। शाहरुख के मां-बाप की शादी इंडियन नेशनल आर्मी के जनरल शहनवाज ने कराई थी। शिवसैनिकों ने मुसलमान होने के कारण शाहरुख के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है, जो बड़ा अन्याय है।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.