Sunday, June 6, 2010

Jagran - गंगा को बचाने का ढोंग कर रही सरकार: निश्चलानंद

  • tags: no_tag

    • भोपाल।
    • पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि पवित्र गंगा को बचाने का सरकार ढोंग कर रही है।
    • महाराजश्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रही है। लोगों का इससे भरोसा उठता जा रहा है। चुनाव में पचास प्रतिशत लोग मत ही नहीं डालते। इसलिए हर पार्टी अल्पमत में है। राजनेताओं को भी लोकतंत्र की परिभाषा मालूम नहीं है। महाराजश्री ने आदि शंकराचार्य की दीक्षा भूमि ओंकारेश्वर के साथ सांकल घाट भी बताई जा रही है। इससे संदेह की स्थिति है। उन्होंने कहा कि आज संतों पर कांग्रेस-भाजपा व अन्य का ठप्पा लगा है।
    • नक्सलवाद की समस्या का अंत संवाद से ही संभव

      जगद्गुरु ने कहा कि विदेशी षड्यंत्रकारी भारत, नेपाल जैसे हिंदू राष्ट्रों को सुरक्षित नहीं रहने देना चाहते। विश्व में हिंदू कहीं सुरक्षित नहीं है। देश में करोड़ों हिंदू नक्सली व क्रिश्चियन बनते रहे, तो देश का विखंडन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबी के नाम पर नक्सलवाद पनप रहा है। छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, मप्र में मंडला में प्राय: हिंदू क्रिश्चियन इसलिए बनाए जाते, क्योंकि यहां साक्षरता व धन की कमी है।

    • दिशाहीन हिन्दू नेताओं को दंडित करें :

      जगद्गुरु ने कहा कि जो हिंदू राजनेता दिशाहीन होकर काम करते है, उन्हें दंड अवश्य देना चाहिए। महाराजश्री ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सब हिंदुओं का दोहन कर रहे हैं।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.

Comment (1)

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
जो सरकार मर्यादा पर्षोत्तम भगवान श्री राम जी के अस्तित्व को नकार सकती है उससे भला और कया उमीद की जा सकता है सन्तो को यथाशीघ्र इस सरकार के विरूद्ध जन अन्दोलन शुरू करना चाहिए।

Post a new comment

Comments by