Tuesday, January 19, 2010

इंदौर से भागे युवक-युवती ने बुरहानपुर में की शादी

  • tags: no_tag

    • तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को वे बुरहानपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए।
    • इंदौर के एरोड्रम रोड निवासी प्रियंका पिता पुरुषोत्तम खरे और मनीष पिता महेंद्र भावसार बालिग हैं। दोनों 15 जनवरी को घर से फरार हो गए। 17 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों ने इतवारा के एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। प्रियंका के पिता पुलिस में हैं।
    • पुरुषोत्तम के पिता महेंद्र भावसार को तीन दिन से पुलिस ने एरोड्रम थाने में बैठा रखा है। पुलिस अधीक्षक एम.के. कटकवार व सीएसपी राकेश खाखा को दी शिकायत में उनसे सुरक्षा की गुहार लगाई।
      सौतेली मां के कारण घर छोड़ा : प्रियंका ने बताया उसे सौतेली मां द्वारा समय-समय पर प्रताड़ित किया जाता था। इस कारण उसने घर छोड़कर प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया। अब वे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रही हैं।

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.