Sunday, February 14, 2010

राम ही देंगे सद्बुद्धि

  • tags: no_tag

    • इंदौर।
    • भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राम जन्मभूमि का मुद्दा रहेगा या नहीं इस पर नेताओं ने तो चुप्पी साध रखी है पर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने भाजपा से अब भी उम्मीद लगा रखी है। उनके मुताबिक भगवान राम भाजपा को सद्बुद्धि देंगे कि वह अपने लक्ष्य पर ध्यान दे और उसे हासिल करे, क्योंकि यह काम भाजपा के अलावा कोई नहीं कर सकता। शहर प्रवास के दौरान पत्रिका से विशेष चर्चा में उन्होंने भाजपा को अन्य पार्टियों से श्रेष्ठ बताया। नवागत अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी उन्हें बहुत आशाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा जल्द देश की सत्ता पर काबिज होगी और हिंदू समाज की भावनाओं को पूरा करेगी।
    • न्होंने कहा इंदौर अधिवेशन महत्वपूर्ण है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो राम का नाम ले रही है। बाकी दल तो नाम लेने से भी कतराते हैं, कहीं उनका वोट बैंक न खिसक जाए। कम से कम भाजपा हिंदुत्व की बात को करती है।

    • प्रदीप जोशी

Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.