Wednesday, October 7, 2009

संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 9 अक्तूबर से

  • tags: no_tag

    • मोहन भागवत के हाथों में संघ की कमान आने के बाद बिहार के राजगीर में 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे।

      बैठक में संघ के सभी सहयोगी संगठनों के साथ भाजपा के हालात पर भी चर्चा होगी। मोहन भागवत के सरसंघ चालक बनने के बाद यह आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की पहली बैठक है।