Wednesday, February 10, 2010

Jagran - Yahoo! India - हिन्दुत्व के मुद्दे को महाकुंभ में देंगे धार

  • tags: no_tag

    • हरिद्वार [जासं]
    • अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ज्ञानदासके वैरागी कैंप स्थित आश्रम में सुबह विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल पहुंचे। श्री सिंघल के साथ कुछ और नेता भी थे। महंत ज्ञानदाससे श्री सिंघल की बातचीत हुई। दोनों के बीच हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। समझा जाता है कि महाकुंभमें संतों का संगम होगा, इसलिए जल्द ही कोई बडा आयोजन करने के कार्यक्रम की बात भी हुई। कार्यक्रम कब होगा, अभी यह तय नहीं हुआ। परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदासने बताया कि गो और गंगा के अलावा हिन्दुत्व बडा मुद्दा है। महाकुंभमें इसे लेकर वृहद कार्ययोजना बनाई जा रही है।

      देशभर के संतों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा और गो का संरक्षण करना तो संतों का ध्येय बन चुका है। महाकुंभमें हिंदुत्व के मुद्दे को पूरी धार दी जाएगी।


Posted from Diigo. The rest of my favorite links are here.