Thursday, September 10, 2009

पांव धो दिलाई प्रतिज्ञा

  • tags: no_tag

    • रायगढ़
    • धर्म जागरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद दिलीप सिंह जूदेव सहित सैकड़ों लोगों ने हिंदू धर्म रक्षा की प्रतिज्ञा ली। शहर के रामलीला मैदान में बुधवार को हिंदू धर्म रक्षा की प्रतिज्ञा लेने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें आम जनता से रूबरू होते सांसद श्री जूदेव व युद्धवीर सिंह जूदेव के साथ सैकड़ों परिवार ने प्रतिज्ञा ली।
    • कार्यक्रम के माध्यम से करीब सैकड़ों परिवार वापस हिंदू धर्म में लौट रहे हैं।
    • उनको वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच चरण धोकर वापस अपने धर्म के हित और उसके सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करने का वचन लिया गया। आयोजन में विहिप के दिनेश जिंदल, धर्मजागरण के कपील शास्त्री, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बब्बल पांडे, विकास केड़िया, बजरंग दल संयोजक जीमी अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा महामंत्री गुरुपाल भल्ला, निगम सभापति सुभाष पांडेय, समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।